‘भरोसा सेल’ पीडित महिलाओं और लडकियों को करता है सहयोग
पुलिस निरीक्षक दीप्ति ब्राह्मे ने दी जानकारी

* वुमेन्स स्टडीज सेंटर के छात्राओं का अध्यन दौरा
अमरावती/दि.10-संत गाडगे बाबा अमरावती विद्यापीठ के वुमेन्स स्टडीज सेंटर अंतर्गत जेंडर और वुमेन्स स्टडीज अभ्यासक्रम चलाया जाता है. इस अभ्यासक्रम के छात्रों ने अमरावती पुलिस आयुक्तालय में भरोसा सेल का दौरा किया. अभ्यासक्रम के सैद्धांतिक अभ्यास के साथ छात्रों को प्रत्यक्ष फील्ड विजिट भी कराया गया, जिसका उद्देश्य प्रत्यक्ष काम के एरिया में काम करने के सिस्टम से जान-पहचान कराना और प्रैक्टिकल बातों को समझना था. इस मौके पर अमरावती पुलिस आयुक्तालय के भरोसा सेल में पुलिस निरीक्षक दीप्ति ब्राह्मे, पुलिस उप-निरीक्षक सुनीता कांगडे, सहायक पुलिस निरीक्षक मेघाली गावंडे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक सुनील मेटकर, टाटा समाजविज्ञान संस्था अंतर्गत काम करने वाली स्पेशल सेल की रीजनल कोऑर्डिनेटर श्रद्धा रोकडे, प्रतिभा गजभिये के साथ राजेश यादव (हेड कांस्टेबल), अनीता जवंदर (हेड कांस्टेबल), संगीता आठवले (कॉन्स्टेबल) मौजूद थीं. उन्होंने अपने काम के बारे में भी जानकारी दी. इस मौके पर पुलिस निरीक्षकर दीप्ति ब्रह्मे ने छात्राओं से से बातचीत की. उन्होंने भरोसा सेल की स्थापना, कामकाज और काम के अनुभव के बारे में डिटेल में जानकारी दी. उन्होंने भरोसा सेल के तहत पीडित महिलाओं और लडकियों को दिए जाने वाले सहयोग के बारे में बताया. प्रतिभा गजभिये ने महिलाओं और लडकियों को मिलने वाली शिकायतों की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया और काउंसलिंग के अपने अनुभव शेयर किए.





