मॉर्निंग वॉक कर रहे नाबालिग युवक को बाइक सवारों द्वारा लूटने का प्रयास

नागरिकों ने पकडकर किया पुलिस के हवाले

* फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के महादेवखोरी से यशोदा नगर मार्ग की घटना
अमरावती /दि.10 फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के महादेवखोरी से यशोदा नगर मार्ग पर सोमवार 9 फरवरी को सुबह 6.30 बजे के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक को बाइक सवार दो युवकों ने लूटने का प्रयास किया. लेकिन युवक के चिखने पर क्षेत्रों के नागरिकों ने दोनों लूटेरों को पकडकर जमकर पीटाई की. पश्चात उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपियों के नाम पंचशील नगर निवासी क्षीतिज मेश्राम और रोहित बोरकर है.
जानकारी के मुताबिक शांतिनगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग युवक नीजल गवई यह हर दिन की तरह सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था. इस दौरान एक दुपहिया पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और कुछ देर तक आसपास घुमते रहे. पश्चात दोनों युवकों ने नीजल का मोबाइल झपटा और वहां से भागने लगे, तब नीजल ने शोर मचाना शुरु कर दिया, तब उस मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहे अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार दोनों लूटेरों का पीछा कर उन्हें पकड लिया. इन दोनों लूटेरों की नागरिकों ने जमकर पीटाई की. पश्चात फ्रेजरपुरा पुलिस को घटना की जानकारी देकर उन्हें घटनास्थल बुलाया. फ्रेजरपुरा पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.

Back to top button