वीर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव
एकवीरा मंडल का कल रात सुंदरकांड पाठ

* परसों जन्मोत्सव की प्रसादी
अमरावती/दि.31 – खंडेलवाल नगर अकोली स्थित पगडीवाले वीर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है. यहां मंदिर को सुंदर फूलों की लडियों और लाइटींग से सजाया गया है. सुंदर पंडाल आच्छादित किया गया है. यह मंदिर जन-जन की मनोकामना पूर्ण करने वाले वीर हनुमानजी के कारण प्रसिद्ध है. चमत्कारों का जीवंत केंद्र माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव की प्रसादी में हजारों भाविक यहां उमडते हैं.
विजय खंडेलवाल ने बताया कि, कल रात एकवीरा मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन है. परसों हनुमानजी को छप्पन भोग अर्पित किये जाएंगे. प्रसादी के लिए भाविकों को अवश्य पधारने का अनुरोध खंडेलवाल परिवार और भक्तों ने किया है. उन्होंने बताया कि, कुछ वर्ष पहले यहां हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही वानर राज ने आकर भगवान को अर्पित प्रसाद का भोग ग्रहण किया था. उस समय से यह मंदिर अधिक प्रसिद्ध हो गया. यहां नित्य दर्शनार्थी उमडते हैं. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ होते हैं.