झिरवाल घूस प्रकरण में बीजेपी का किया धरा

पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर को संदेह

अमरावती/ दि. 13- महायुति में सहभागी राष्ट्रवादी अजीत पवार के मंत्री नरहरि झिरवाल के कार्यालय में क्लर्क को 35 हजार की रिश्वत लेते पकडे जाने के मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने शक जाहीर किया है. यशोमती ठाकुर का कहना है कि नरहरि झिरवाल को बदनाम करने के लिए यह बीजेपी का किया धरा हो सकता है.
यशोमती ठाकुर ने पूरे मामले पर संशय व्यक्त किया. ठाकुर ने केन्द्र की मोदी सरकार पर भी अमेरिका के साथ डील में भारत के किसानों का नुकसान करने का इल्जाम लगाया. इस बीच कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि उक्त घटना से राज्य सरकार की फजीहत हो गई है. जांच में वरिष्ठ के कहने पर घूस लेने की बात कहने का उल्लेख भी कांग्रेस नेता ने किया और कहा कि यह मामला धक्कादायक और गंभीर है. अत: मंत्री झिरवाल सहित कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी जांच होनी चाहिए. उन्होंने झिरवाल से तत्काल इस्तीफा भी मांगा.

Back to top button