बीजेपी विषैला सांप, कभी भी भेज सकती नाग

पूर्व विधायक बच्चू कडू का जोरदार प्रहार

* भाजपा से न दोस्ती अच्छी, दुश्मनी
अमरावती/ दि. 12- प्रहार जनशक्ति पार्टी के सर्वेसर्वा भूतपूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे पर प्रश्न उपस्थित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार शब्दों में प्रहार किए. कडू ने बीजेपी को विषैला सांप कहा. यह भी कहा कि कभी भी जहरीला नाग भेज सकती है. भाजपा से न दोस्ती अच्छी है न दुश्मनी.
मीडिया से बातचीत में बच्चू का टारगेट पूरी तरह बीजेपी रही. कडू ने कहा कि भाजपा बोले तो संदिग्ध. उन्होंने कंधे पर हाथ रखा तो लोग कह देते हैं कि यह तो गया. हमने उनके कांधे पर हाथ रखा तो भी ऐसा ही होता आया है. पूर्व मंत्री कडू ने बीजेपी को सांप जैसा बताया और यह भी कहा कि भाजपा से दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही ठीक नही. हम तो दुश्मनी कर चुके हैं. वे कभी भी सांप भेज सकते हैं. कडू ने कहा कि पहले सिविल सर्जन को दवाईयां खरीदने का अधिकार था. अब दवाईयों की खरीदी के अधिकार भी मंत्रालय से जारी होते हैं. गेम बराबर है. कमीशन खाना है. दवाईया महंगी करना है.
बच्चू कडू ने आरोप लगाया कि न खाउंगा न खाने दूंगा कहनेवाले ही देश में सबसे ज्यादा खा रहे हैं. कडू ने टेंडर देने के लिए बीजेपी वाले पैसे खाने का खुल्लमखुल्ला आरोप कर कहा कि लाडली बहनों, दिव्यांगों, रोगायो के पैसे समय पर नहीं देते. हम वक्त आने का इंतजार कर रहे हैं. समय आते ही कनपटी सेंक देंगे.

Back to top button