गडचिरोली में बीजेपी नेता की सडक दुर्घटना में मृत्यु

गडचिरोली /दि.28- गडचिरोली नगर परिषद के स्वास्थ्य सभापति मुक्तेश्वर काटवे का गत रात भीषण सडक हादसे मेंहो गया. दुर्घटना चंद्रपुर रोड पर कारगिल चौक परिसर में रात 10 बजे के करीब होने की जानकारी है. बीजेपी नेता मुक्तेश्वर काटवे (56) की दुपहिया के सामने अचानक सूअर आ गया. जिससे टकराकर वे बाइक सहित गिर गये. सिर पर गंभीर चोट आने से अस्पताल ले जाने के बावजूद पालिका सभापति को बचाया न जा सका.
इस दुर्घटना से शहर में शोक और क्रोध व्यक्त हो रहा है. लोगों का आरोप है कि, प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण गडचिरोली में सरेआम सूअरों का आतंक हो रखा है. आज सूअरों के कारण एक होनहार नेतृत्व मुक्तेश्वर काटवे के रुप में गडचिरोली और भाजपा ने खो दिया है. जिला अस्पताल में सबेरे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. दोपहर बाद काटवे का अंतिम संस्कार किया जाएगा.





