बीजेपी सांसद की रेंज रोवर जली

बाल- बाल बचे लुंबाराम चौधरी

नाशिक/ दि.14- मुंबई हाईवें पर भाजपा के राजस्थान के सांसद लुंबाराम चौधरी की रेंज रोवर कार (एमएच-01/डीके- 9975) आज सबेरे अचानक धू- धू कर जल गई. सांसद चौधरी और उनके साथियों की समय पर वाहन से बाहर निकल जाने के कारण जान बच गई. कार अनिल जाधव चला रहे थे. चौधरी और अन्य सहयोगी त्र्यंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन हेतु जा रही थी. उस समय हादसा हुआ. दमकल की दो गाडियों मौके पर भेजी गई. उसके पहले ही कार खाक हो गई थी.

Back to top button