कल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण अमरावती दौरे पर

भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में रहेगी उपस्थिति

अमरावती /दि.9- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण कल एक दिवसीय जिला दौरे के तहत अमरावती आ रहे है. उनका आगमन कल सुबह 11 बजे बेलोरा स्थित अमरावती विमानतल पर होगा. जहां से वे कैम्प परिसर स्थित होटल ग्रैंड महफिल पहुचेंगे.
बता दें कि, भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत पश्चिम विदर्भतरीय कार्यशाला का कल 10 मार्च को होटल ग्रैंड महफिल में आयोजन किया गया है. जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित राष्ट्रीय सहसंघटन मंत्री शिवप्रकाश अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेश पांडे, विदर्भ संगठन मंत्री डॉ. उपेंद्र कोठेकर की उपस्थिति रहेगी. साथ ही इस कार्यशाला हेतु अमरावती संभाग के पांचों जिलो से बेहद चुनिंदा पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है. जिन्हें इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा. जिसके उपरांत प्रदेशाध्यक्ष चव्हाण दोपहर बाद ही अमरावती से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे.

Back to top button