भाजपा का दो दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर संपन्न

दर्यापुर ग्रामीण पश्चिम मंडल का आमला में आयोजन

दर्यापुर/ दि.11- भारतीय जनता पार्टी दर्यापुर ग्रामीण पश्चिम मंडल की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान अंतर्गत दो दिवसीय निवासी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आमला में 6 से 7 अप्रैल के दौरान किया गया था. इस प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन प्राध्यापक दिनेश सूर्यवंशी के हस्ते किया गया. इस समय , सुधीर रसे, बालासाहेब वानखडे, बालासाहेब हिंगणीकर, बाबाराव पाटिल बरवट, मनीष पाटिल कोरपे, मदन पाटिल बायस्कर, गोपाल चंदन, श्रीराम नेहर, विजय मेंंढे, अनिल कुंडलवाल, माणिकराव मानकर, नंदू पाटिल, सुभाष पाटिल, अतुल गोले, संजय मावले, ओम शर्मा, किरण देशमुख, सुषमा पाचदे, अपर्णा मुले, योगिता देशमुख, प्रियंका मोठे, माला डोईफोडे, कीर्ति बघेल उपस्थित थे.
यह शिविर कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा. शिविर में विविध 7 विषयों पर जिले के अनुभवी वक्ताओं ने मार्गदर्शन किया. जिसमें गजानन कोल्हे, सतीश मठ्ठे, नितिन पटेल, पदमाकर सांगोले, अनिल कुंडलवाल, विजय मेंढे, नकुल सोनटक्के का समावेश था. इन वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर उदाहरण सहित मार्गदर्शन किया. शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं में संवादात्मक सत्र, गुट चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र और अनुभव के आदान- प्रदान की वजह से वातावरण अधिक समृध्द हुआ. प्रत्येक सत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्स्फुर्त प्र्रतिसाद देकर सहभाग लिया.

 

Back to top button