वाघोली कैनल में युवा किसान समेत दो लोगों के शव मिले

दोनों मृतकों की हुई शिनाख्त, धामणगांव तहसील की घटना

धामणगांव रेलवे/दि.10- धामणगांव रेलवे तहसील में आनेवाले वाघोली खेत शिवार के कैनल में एक 32 वर्षीय युवा किसान समेत दो लोगों के शव बरामद होने से हडकंप मच गया हैं. दोनों मृतकों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है. मृतक युवा किसान का नाम जलगांव मंगरूल निवासी दिनेश दीपक मरकाम हैं. जबकि दूसरे का नाम ढाकुलगांव निवासी धीरज नारायण म्हात्रे (38) हैं.
जानकारी के मुताबिक जलगांव मंगरूल निवासी दिनेश मरकाम का वाघोली खेत शिवार में सुतगिरणी के बाजू में मुख्य मार्ग से सटकर तीन एकड खेत हैं. खेत में गेहूं की बुआई की हैं. गेहूं की फसल को पानी देने के लिए दिनेश सोमवार 9 मार्च को सुबह 10 बजे के दौरान खेत में गया था. लेकिन घर न लौटने से परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की. तब मंगलवार 10 मार्च को सुबह 8 बजे के दौरान खेत से सटकर स्थित कैनल में दिनेश का शव उसके चचेरे भाई को दिखाई दिया. मृतक दिनेश मरकाम को फिट की बिमारी रहने की जानकारी उसके परिवार के सदस्यों ने दी. काम करते समय फिट आने से उसकी कैनल में गिरने से मृत्यु होने का प्राथमिक अनुमान लगाया गया हैं. इसी कैनल में कुछ दूरी पर एक और युवक का शव पुलिस को दिखाई दिया. अथक प्रयासों के बाद इस युवक का शव दोपहर में बाहर निकाला गया. उसकी शिनाख्त ढाकुलगांव निवासी धीरज नारायणराव म्हात्रे (38) के रूप में हुई हैं. मृतक धीरज का दुर्घटना में एक पैर पहले से ही कटा हुआ था. उसे शराब की लत थी और वह पूरा दिन नशे में धामणगांव में घुमता रहता था. पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए धामणगांव के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया हैं. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं. एक ही कैनल में दो युवकों के शव बरामद होने से धामणगांव तहसील में खलबली मच गई हैं.

Back to top button