गोंडवाघोली के तालाब से मिला बुजूर्ग महिला का शव

70 वर्षीय बुजूर्ग महिला घर से शौच हेतु निकली थी

पथ्रोट /दि.23 – समीपस्थ गोंडवाघोली गांव स्थित तालाब में डूबकर 70 वर्षीय बुजूर्ग महिला की मौत हो गई. भागीरथी बन्सी बेठे नामक यह महिला अपने घर से शौच हेतु बाहर निकली थी, जिसका शव तालाब से बरामद हुआ. जिसके चलते पूरे परिसर में अच्छा-खासा हडकंप व्याप्त है.
जानकारी के मुताबिक शौच हेतु घर से निकलकर गांव के पास ही स्थित तालाब की ओर गई भागीरथी बेठे जब काफी समय तक घर पर वापिस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन करनी शुरु की. जिसके बाद तालाब के किनारे भागीरथी बेठे की दोनों चप्पले पाई गई. जिसके चलते परिजनों ने तालाब के पानी में टोह लेनी शुरु की, तब भागीरथी बेठे का शव तालाब के पानी से बरामद हुआ. इसकी जानकारी मिलते ही गांववासियों की तालाब के आसपास भीड लगनी शुरु हो गई और सूचना मिलते ही पथ्रोट पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा. पश्चात शव को तालाब के पानी से बाहर निकालकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया. मामले की जांच चल रही है.

Back to top button