विजय नगर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश
राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच शुरू

अमरावती/दि.9 – शहर के राजापेठ थाना क्षेत्र में आनेवाले विजय नगर परिसर में एक युवती का उसके मकान में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने की घटना से परिसर में हडकंप मच गया हैं. पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है. आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं.
जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त अचलपुर तहसील के सावली बंतुर ग्राम निवासी कांचन राजेंद्र धाकडे (27) के रूप में हुई हैं. वह फिलहाल विजय नगर में लक्ष्मण शेंद्रे के मकान में किराए के कमरे में अकेले रहती थी. बताया जाता है कि वह शहर के निजी अस्पताल में परिचारिका के तौर पर कार्यरत थी और कुछ दिन पहले ही उसका रिश्ता तय हुआ था. बताया जाता है कि 6 मार्च की धाम मकान मालिक लक्ष्मण शेंद्रे ने कांच धाकडे को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा, पश्चात उन्होंने तत्काल रापेठ पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा और जांच शुरू की. प्राथमिक जांच में घटनास्थल पर किसी भी तरह के संदेहास्पद निशान नहीं पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेन्सिक दल को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच की गई. घटना की जानकारी परिसर में फैलते ही नागरिकों की भीड जमा हो गई. पश्चात महिला उपनिरीक्षक मिनाक्षी बोचे ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हुंचा दिया. पुलिस ने मृतक के होनेवाले पति आनंद साहेेबराव सावते को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





