गवलांडोह के सिंचन तालाब में बालक की डूबने से मौत
गांव में शोक, लंगडाबाबा देवस्थान परिसर की गुरूवार की घटना

* खोज अभियान दो दिन से जारी रहने के बावजूद शव नहीं मिला
धारणी/दि.21 – मेलघाट के धारणी तहसील में गुरूवार को दोपहर में घटित एक दिल दहला देनेवाली घटना से परिसर में हडकंप मच गया. साद्राबाडी गांव के निकट लगडाबाबा देवस्थान परिसर के गवलांडोह सिंचन तालाब में तैरते समय 13 वर्षीय बालक की डूबने से मृत्यु हो गई. इस घटना के कारण खलबली मच गई हैं. मृतक बालक का नाम विराट भवरसिंग बडोदे (13) हैं. वह मध्यप्रदेश का रहनेवाला हैं. फिलहाल वह अपने रिश्तेदार के यहां रहता था.
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को दोपहर के समय विराट अपने कुछ दोस्तों के साथ गवलांडोह सिंचन तालाब मे तैरने के लिए गया था. शुरूआत में सबकुछ ठिक था. लेकिन अचानक विराट का संतुलन बिगडने से वह गहने पानी में डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन कुछ समय में ही वह गायब हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में खलबली मच गई. ग्रामवासियों की घटनास्थल पर भीड जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही धारणी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना की गंभीरता को देखते हुए अमरावती के विशेष बचाव दल को बुलाया. पूरा दिन खोज दल ने तालाब में अभियान चलाया, लेकिन शाम तक विराट का शव बरामद नहीं हुआ. इस कारण अंधेरा होने पर भी खोज अभियान शुरू रखा गया. धारणी के थानेदार अवतारसिंग चव्हाण के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक आशीष झिमटे, जवान जगत तकलगोटे व अन्य कर्मचारी समेत अमरावती से बुलाए गए आपदा व्यवस्थापन दल के कर्मचारियों ने दो दिन तक अथक परिश्रम किया. साथ ही ग्रामवासियों ने भी सहायता की. लेकिन अब तक विराट बडोदे का शव बरामद नहीं हुआ है. खोज अभियान के बावजूद कुछ पता नहीं चल पाया है. गवलांडोह तालाब परिसर में सुरक्षा की कोई उपाययोजना नहीं हैं. ऐसी दुर्घटना टालने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं. इस कारण एक मासूम बालक की मृत्यु हो गई.
* खोज अभियान हुआ तेज
गुरूवार की शाम के बाद शुक्रवार को देर शाम तक विराट बडोदे का शव न मिलने से शनिवार को सुबह से खोज अभियान तेज किया गया. तालाब की गहराई और गाद के कारण बालक के शव को खोजने में दुविधा निर्माण हो रही हैं. इस घटना के कारण साद्राबाडी परिसर समेत संपूर्ण धारणी तहसील परिसर में शोक व्याप्त हैं.





