जजेस के घर पर सेंध, सूत्रधार मध्यप्रदेश का!
पुलिस पहुंची आरोपी के करीब

अमरावती/दि.10- गत माह हुई पांच न्यायाधीशों के घरों में चोरी के सीलसीले में पुलिस ने पडताल की तो सूत्रधार के मुलरूप से मध्यप्रदेश के धार निवासी होने का बडा खुलासा हुआ हैं. पुलिस टीम सूत्रधार को दबोचने के करीब पहुंच गई हैं. आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होने का दावा कर सूत्रों ने बताया कि तकनीकी जांच से यह संभव हो सका हैं.
गत 14 फरवरी की रात कांता नगर में न्यायाधीशों के निवास पर चोरोंं ने धडक दी थी. यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी. पुलिस ने तेजी से तहकीकात कर मध्यप्रदेश के धार जिले में धकड दी. वहां एक आरोपी को नागरिकों ने चोरी करते रंगे हाथ पकडने के बाद उसकी जमकर धुलाई की थी. वह गंभीर जख्मी होकर अस्पताल में भर्ती हैं.
इस बीच अमरावती पुलिस अपराध शाखा का दावा है कि सेंधमारी में लीप्त तीन आरोपियों का पता लिया गया हैं. उन्हें ट्रान्झिट रिमांड पर ताबे में लिया जाएगा. इन आरोपियों से शहर के अन्य अपराध भी उजागर होने की संभावना जताते हुए कहा गया कि उनकी निशानदेही पर काफी माल हस्तगत हो सकता हैं.





