प्रमोद पोकले के भजनों का 8 को प्रसारण
दूरदर्शन के लोकधारा कार्यक्रम में

अमरावती /दि.6 – दूरदर्शन के लोकधारा कार्यक्रम में आगामी रविवार 8 मार्च को अमरावती के लोक कलाकार प्रमोद पोकले के भजनों का प्रसारण होगा. दूरदर्शन केंद्र नागपुर ने यह कार्यक्रम रिकॉर्ड किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की लोक कलाओं को जिलाए रखने और जगह-जगह उसका प्रचार-प्रसार करने की दृष्टि से किया जाता है.
प्रमोद पोकले को कार्यक्रम में तबले पर प्रशांत दूधे, हार्मोनियम पर मोहन पोकले, ताल और पोरस में राजेंद्र इंगोले, गणेश खंडार, सुभाष सुने, सुनील तायडे, प्रज्वल हिरडे, प्रज्वल वांगे आदि ने साथ सहयोग किया है. कार्यक्रम मुंबई दूरदर्शन के सह्याद्री चैनल पर 8 मार्च को शाम 8 बजे प्रसारित होगा. रिकॉर्डिंग के लिए सहायक निदेशक रचना पोपटकर गजभिये और सभी कर्मचारियों ने प्रयास किये.





