साले ने जीजा पर किया हमला

कृष्णार्पण कॉलोनी की घटना

अमरावती /दि.13 – राजापेठ थाना क्षेत्र में आनेवाले कृष्णार्पण कॉलोनी में गुरुवार की देर रात पारिवारिक विवाद के चलते साले ने अपने ही जीजा पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया. जख्मी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के मुताबिक जख्मी का नाम शिवाजी नेवारे है. जबकि आरोपी का नाम नितिन सनचरे है. गुरुवार 12 फरवरी की देर रात किसी बात को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद हो गया. यह विवाद मारपीट में बदल गया. इसी दौरान आरोपी नितिन ने संतप्त होकर अपने जीजा शिवाजी पर लोहे के रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया. राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button