शराब के नशे में क्रूर कृत्य,

बेटे ने मार डाला मां को

चंद्रपुर/ दि. 20 – तहसील के डोंगर गांव में करेले की सब्जी बनाने के कारण विवाद होने से शराब के नशे में चूर पुत्र ने मां को लात घूसों से बेदम पिटाई कर यमलोक पहुंचा दिया. मृत मां का नाम सुमित्रा पेटकुले (65) और पुत्र का नाम जगदीश दशरथ पेटकुले (35) हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि जगदीश को शराब का व्यसन है. दो माह पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पीहर लौट गई. जगदीश अपनी मां के साथ गांव में रहता है. गुरूवार शाम जगदीश घर लौटा तो मां सुमित्रा ने करेले की सब्जी शाम के भोजन में बनाई थी. यह सब्जी क्यों बनाई, यह पूछते हुए आरोपी ने अपनी जन्मदात्री को लात घूसों से बेदम पीटा. मां परलोक सिधार गई. गांव के लोगों ने पुलिस को हत्या की घटना के बारे में सूचित किया. पुलिस ने पहुंच कार्रवाई की.

Back to top button