एक लाख से अधिक संपत्ति कर बकाया इमारतों की होगी जांच

निर्माण अनुमति नक्शों की जांच के लिए दल गठित

* नियम का उल्लंघन होने पर होगी कार्रवाई
अमरावती /दि.12- अमरावती मनपा ने एक लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया रखने वाले इमारतों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए निर्माण अनुमति मानचित्रों की जांच और स्थल निरीक्षण हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है.
मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा-चांडक द्वारा 11 मार्च को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम 1966 की धारा 52, 53, 54 और 55 के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों पर कार्रवाई की जाएगी. उनके निर्देशानुसार, जिन भवनों पर एक लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है, उनके निर्माण अनुमति मानचित्र (नक्शे) अभिलेखागार से निकालकर संबंधित अभियंताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके बाद संबंधित अभियंता और जोन कार्यालय के उप अभियंता संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण करेंगे और वास्तविक निर्माण की जांच करेंगे. यदि जांच के दौरान निर्माण में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन पाया जाता है, तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित जोन कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके. इस पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए नगर निगम के सहायक निदेशक नगर नियोजन विभाग द्वारा तीन अलग-अलग जोनों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.
जोन क्रमांक 1
– आशीष अवसरे – सहायक अभियंता
– अमित देशमुख – ठेका अभियंता
– जयंत कालमेघ – सहायक अभियंता
– आनंद जोशी – सहायक अभियंता
– जितेंद्र श्रीवास्तव – सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
– संजय खर्चान – कर लिपिक

जोन क्रमांक 2 और 5
– अविनाश रघटाटे – सहायक अभियंता
– राहुल दिघडे – ठेका अभियंता
– मंगेश कडू – सहायक अभियंता
– मनोज शहाले – सहायक अभियंता
– नर्मदा चव्हाण – सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
– मनोज सारवान – सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
– धरम बिबाड – कर लिपिक
– शुगम चोमंडे – कर लिपिक

जोन क्रमांक 3 और 4
– हेमंत महाजन – सहायक अभियंता
– ओम गोटे – ठेका अभियंता
– नितिन भटकर – सहायक अभियंता
– रविंद्र तांबेकर – सहायक अभियंता
– शेखर सोनकांबले – सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
– संजय निकम – सहायक क्षेत्रीय अधिकारी
– अजय बांवल – कर लिपिक
– भारत बारांगोले – कर लिपिक
मनपा प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्य को जिम्मेदारी के साथ जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

Back to top button