गढ्ढे में गिरी बस, 12 यात्री घायल

मलकापुर से कुर्‍हा गोतमारा मार्ग की घटना

बुलढाणा/ दि. 6 – मलकापुर से कुर्‍हा गोतमारा के बीच जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंडल की बस रास्ते से उतरकर गढ्ढे में जा गिरी जिसमें बस में सवार 12 यात्री घायल हो गये. उन्हें करीब के शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया चालक ने समय पर बस को नियंत्रित किया. जिसमें बडी दुर्घटना टल गई. मलकापुर से कुर्‍हा मार्ग पर गुरूवार 5 फरवरी को सुबह 11.30 बजे यह घटना घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एम.एच. 40/ एन- 9486 कुर्‍हा गोतमारा से मलकापुर की ओर जा रही थी. इस मार्ग पर रास्ते के चौडाईकरण का काम शुरू है. रास्ते के एक साइड में काम शुरू रहने पर यातायात दूसरी साइड मोडा गया था. रास्ते पर पडी मिट्टी का अंदाज बस चालक सुरडकर को नहीं आने से उसका बस से नियंत्रण छुटा और बस सीधे गढ्ढे में जा गिरी. संजोग से जनहानि नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया. उपचार के लिए करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Back to top button