68 ग्रापं में 109 रिक्त पदों हेतु उपचुनाव

7 अप्रैल से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया

* 28 अप्रैल को मतदान, 29 अप्रैल को नतीजे
अमरावती/दि.31- जिले की 68 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सदस्सों के 109 पद रिक्त पडे है. जहां पर उपचुनाव करवाने हेतु तहसीलदार ने कल 30 मार्च को ही अधिसूचना प्रकाशित की है. जिसके चलते उन 68 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के उपचुनाव हेतु आगामी 7 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी और फिर 28 अप्रैल को मतदान कराते हुए 29 अप्रैल को मतगणना पश्चात चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे.
बता दें कि, जिले की ग्राम पंचायतों में 31 जनवरी 2026 तक रिक्त रहनेवाले पदों के उपचुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विगत 17 मार्च को चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया. जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी तहसीलदारों द्वारा उनकी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में रिक्त रहनेवाले सरपंच व सदस्य पदों के उपचुनाव हेतु 30 मार्च को नोटिस प्रकाशित की गई. जिसके बाद अब संबंधित तहसीलों में 7 से 13 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी और फिर 28 अप्रैल को मतदान व 29 अप्रैल को मतगणना की प्रक्रिया होगी. इस चुनाव के चलते संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में चुनावी आचारसंहिता पर अमल किया जाएगा. साथ ही साथ संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गहमा-गहमी बढ गई है.

* सीधे सरपंच के 11 पद रिक्त
जिले की 6 तहसीलों में जनता द्वारा सीधे निर्वाचित किए जानेवाले सरपंचों के 11 पद रिक्त है, जिसमें से 5 पद अनुसूचित जनजाति संवर्ग हेतु आरक्षित है. वहीं सदस्यों के 98 पद रिक्त पडे हैे. रिक्त पडे सदस्य पदों में 60 पद अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग हेतु आरक्षित है.

Back to top button