सीए हर्ष शर्मा बने सबसे युवा अध्यक्ष

अमरावती आईसीएआई शाखा

* नई कार्यकारिणी की आज हुई घोषणा
अमरावती /दि.23 – चार्टर्ड अकाउंटंट की अमरावती आईसीएआई शाखा के अध्यक्ष के रुप में सीए हर्ष रतन शर्मा का आज सर्वसम्मति से चयन किया गया. वे मात्र 27 बरस के हैं. देश में सबसे यंग शाखा अध्यक्ष बनने का बहुमान उन्हें प्राप्त हुआ है. अमरावती सीए शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा आज की गई. अमरावती में 6 सदस्यीय कार्यकारिणी होती है.
कार्यकारिणी में सीए दिव्या त्रिकोटी आईपीपी, सीए संदीप सुराना विकासा उपाध्यक्ष, सीए आदित्य खंडेलवाल सचिव और सीए ललीत तांबी सदस्य एवं सीए अभय साहू कोषाध्यक्ष का समावेश है. अमरावती शाखा बेहतरीन कार्य कर रही है. पूरे वर्ष सीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों हेतु विविध उपक्रम, सेमिनार और अन्य आयोजन आईसीएआई शाखा करती है. बजट के प्रावधानों पर चर्चा के साथ नये आयकर कानून बदलावों पर भी चार्टर्ड अकाउंटंट शाखा ने विशेषज्ञों का सेमिनार आयोजित करने की परंपरा बनाई है.
नये अध्यक्ष सीए हर्ष शर्मा शहर की प्रसिद्ध सीए फर्म रतन शर्मा एण्ड कंपनी से जुडे हैं. उनके पिता सीए रतन शर्मा भी अमरावती शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं. इस प्रकार रतन व हर्ष शर्मा पिता-पुत्र के नाम यह कीर्तिमान भी बना है. उनकी माताजी हेमा शर्मा सुघड गृहिणी है. जबकि ताउजी एड. जगदीश शर्मा शहर के प्रसिद्ध कर सलाहकार होने के साथ विदर्भ अध्यक्ष रह चुके हैं. हर्ष शर्मा के छोटे भाई कृष शर्मा भी सीए है और उनकी ही फर्म अंतर्गत पुणे में कार्यरत हैं. चाचा एड. चंदन शर्मा भी टैक्स कंसल्टंट है.

Back to top button