सीए राधिका भांगड़िया मंत्री को पीएचडी उपाधि
भक्तिसागर सेवा समिति व हिंदी विकास परिषद ने किया भव्य सत्कार

अमरावती /दि.18 – भक्ति सागर सेवा समिति एवं हिंदी विकास परिषद की ओर से सीए राधिका भांगड़िया (मंत्री) को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर उनके निवास पर भावभीना सत्कार किया गया. हाल ही में उन्हें संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय द्वारा वाणिज्य संकाय से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है.
सीए राधिका भांगड़िया की शैक्षणिक यात्रा अत्यंत प्रेरणादायक रही है. 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्राविण्य स्थान प्राप्त करने के बाद उन्होंने बी.कॉम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसके पश्चात उन्होंने सीए परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की और ‘बिग फोर’ कंपनी में दो वर्षों तक कार्य किया. विवाह के बाद भी उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखते हुए एम.कॉम मेरिट में पूर्ण किया और अंततः पीएचडी की उपाधि हासिल की.
इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता प्रा. डॉ. विजयकुमार, माता प्रा. डॉ. अर्चना तथा भाई देवेश भांगडिया का विशेष योगदान रहा. साथ ही उनके पति इंजि. लवीश मंत्री का भी निरंतर सहयोग मिला. साथ ही इंदौर निवासी ससुराल पक्ष में ससुर अशोक मंत्री, सासू मां ममता मंत्री, देवर अंशुल मंत्री तथा अन्य परिजनों का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिला.
सीए राधिका भांगडिया के सत्कार अवसर पर रामेश्वर गग्गड़, कमलकिशोर मालानी, किशोर गोयनका, बंकटलाल राठी, गोपालजी चांडक, आनंदीलाल डागा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश मित्तल, शरद कासट, नरेश तिवारी, घनश्याम वर्मा, विशाल राठी सहित भक्ति सागर सेवा समिति एवं हिंदी विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सीए डॉ. राधिका भांगड़िया ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया.





