नीलगाय से टकराकर कार पलटी, एक की मौत

महिला गंभीर घायल, महाराज फाटा के पास की घटना

चांदुर रेलवे/ दि.31 – चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सडक दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह दुर्घटना देर रात भिलाजी महाराज फाटा के पास वर्मा के खेत के नजदीक हुई. महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कोमल शुभम राउत (30, विरूल रोंघे), अपने पति के साथ टाटा इंडिगो कार क्रमांक एम.एच. 49/ बी. 7131 से विरूल रोंघे से चांदुर रेलवे की ओर जा रही थी. रात करीब 11 बजे के बीच भिलाजी महाराज फाटा के पास अचानक नीलगाय का झुंड सडक पर आ गया. इस दौरान एक नीलगाय कार से टकरा गई. जिससे इंडिगो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में कोमल राउत के पति के सिर पर गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गये. जबकि कोमल राउत को भी चोंटे आयी. घायल अवस्था में उन्हें तत्काल ग्रामीण अस्पताल चांदुर रेलवे ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पति को मृत घोषित किया. घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Back to top button