मामला ज्वेलरी व्यापारी सुशांत शेरेकर को लूटने का
एक महीने से लुटेरे प्री-प्लानिंग कर रहे थे

* कब आता है, कब जाता है, जेवर का थैला कहां रखता है, बारीकी से रेकी
* लूटेरो का 7 फरवरी को ही था लूटने का प्लान
* चार आरोपियों पर कई केसेस दर्ज होने का खुलासा
अमरावती/दि.16- कठोरा रोड स्थित सुशांत शेरेकर नामक ज्वेलरी व्यापारी के साथ 13 फरवरी की रात हुई लूटपाट के मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों ने गत माह 15 जनवरी को बैठक लेकर 7 फरवरी को ही लूटपाट की योजना बनाई थी. लेकिन वह किसी कारणवश विफल होने के बाद शुक्रवार की रात को सोची समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों में से चार आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं.
बता दें कि बालाजी नगर निवासी सुशांत शेरेकर नामक ज्वेलरी व्यापारी को 13 फरवरी की रात 9 बजे के दौरान लूट लिया गया था. उसके पास से सोने के आभूषण और नकद 1 लाख 70 हजार रुपए लूटकर लूटेरे फरार हो गए थे. लेकिन क्राईम ब्रांच और गाडगे नगर पुलिस के दल ने आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की. गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान कासम खान, सैयद इरफान उर्फ दबंग, शेख रिजवान, शेख इमरान इन चार आरोपियों पर बडनेरा समेत नागपुरी गेट, नांदगांव पेठ, राजापेठ गाडगे नगर और तिवसा में अनेक मामले दर्ज है. पुलिस ने इन आरोपियों की अपराधिक गतिविधियों की कुंडली निकाली तब पुलिस भी हैरत में रह गई. इन आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया कि ज्वेलरी व्यापारी को लूटने की योजना उन्होंने 15 जनवरी को तैयार कर ली थी और 7 फरवरी को उनका लूटने का प्लान था. इसके मुताबिक उन्होंने जाल भी बिछा लिया था. लेकिन उस दिन मार्ग पर इवनिंग वॉक करनेवाले लोग काफी रहने से उनकी योजना विफल हो गई. इस कारण फिर से योजना बनाकर 13 फरवरी की रात घटना को अंजाम दिया गया.
* मां भगवती पानठेला था मुलाकात का अड्डा
लूटेरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुशांत शेरेकर की दूकान पर बंटी खंडारे का आना-जाना था. उसी ने उन्हें पूरी जानकारी दे रखी थी. इस कारण घटनावले दिन बंटी खंडारे घटनास्थल से दूर खडा था. हमेशा उनका ज्वेलरी दूकान के ठिक सामने स्थित मां भगवती पानठेला मुलाकात का अड्डा बना हुआ था. यहीं पर हर दिन गिरोह के सभी सदस्य मिलते थे और ज्वेलरी व्यापारी पर नजर रखते थे. पूरी रैकी करने के बाद ही घटना को अंजाम देने का निश्चित किया गया.
* दिन में होने लगी थी दो से तीन मुलाकात
मां भगवती पानठेले पर सभी लूटेरे दिन में दो से तीन दफा मुलाकात करने लगे थे. वहां बैठकर सिगारेट के कश लगाते हुए वे सुशांत शेरेकर पर नजर रखते थे. वह हर दिन कितने बजे रात को दुकान बंद कर घर पहुंचता है और किस मार्ग से जाता हैं, इस बाबत पूरी रैकी कर कहां घटना को अंजाम देना यह तय किया गया. उसके बाद बंटी खंडारे को छोडकर 6 आरोपियों ने शुक्रवार की रात सुशांत शेरेकर को लूट लिया.





