डायल 112 पर फेक कॉल करनेवाले युवक पर मामला दर्ज

बडनेरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/ दि. 27 –  आपातकालीन परिस्थिति में सहायता के लिए रहनेवाले डायल 112 का दुरूपयोग कर पुलिस को झूठी जानकारी देना एक युवक को महंगा पडा है. शराब के नशे में धुत होकर पुलिस से विवाद करनेवाले युवक के खिलाफ बडनेरा पुलिस ने बुधवार की रात मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम जुनीबस्ती पांचबंगला निवासी संकेत पुरूषोत्तम चवरे (25) हैं.
25 फरवरी को संकेत चवरे ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. लेकिन वहां जाने पर पुलिस को कोई भी अनुचित घटना दिखाई नहीं दी. बल्कि आरोपी संकेत शराब के नशे में धुत पाया गया. उसने पुलिस को झूठी जानकारी देकर बेवजह बुलाया था. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने पुलिस के साथ विवाद करना शुरू किया और बडी आवाज में चीखता हुआ विवाद करने लगा. कोई बात न सुनने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और बडनेरा पुलिस स्टेशन ले आए. वहां भी आरोपी विवाद कर रहा था. आखिरकार इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Back to top button