नाबालिग से शारीरिक संबंध का मामला दर्ज
मंगरुल दस्तगिर क्षेत्र की घटना

मंगरुल दस्तगिर /दि.24 – मंगरुल दस्तगिर क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार पीडिता ने अपने बयान में बताया कि, वह पहले अपने माता-पिता व दादा-दादी के साथ रहती थी. बाद में उसकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया, जिसके पश्चात वह अपने मां के साथ रहने लगी वर्ष जनवरी 2025 में उसकी पहचान प्रज्वल शंकर कोली (22) से हुई. बताया गया है कि, आरोपी की मां नहीं है तथा उसके पिता शराब का सेवन करते है. इसी दौारन दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए और शारीरिक संबंध भी बने. वर्तमान में युवती 9 माह की गर्भवती बतायी जा रही है. इस घटना के संंबंध में युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजा. पश्चात संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आवश्यक वैधायिक कार्रवाई की जा रही है.





