मास्टर माइंड को दबोचें

बबलू शेखावत की पुलिस से मांग

* मामला 5 किलो एमडी जब्ती का
अमरावती/दि.5 – शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत ने आज पुलिस आयुक्त राकेश ओला से भेंट कर मेफेड्रॉन ड्रग्ज जब्ती प्रकरण में मास्टर माइंड को दबोचने की मांग रखी. उन्होंने पुलिस आयुक्त को चार मांगों का मुख्य रुप से निवेदन दिया. इस समय शेखावत के साथ कांग्रेस के अन्य लीडर्स और पदाधिकारी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि, गत रविवार को डीआरआई की टीम ने नवसारी एरिया में छापा मारकर 10 करोड की 5 किलो मेफेड्रॉन अर्थात म्याउ-म्याउ नशीली दवा जब्त कर चार लोगों को हिरासत में लिया. चारों आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में अमरावती जेल में कैद है.
शेखावत ने निवेदन में अमरावती में चल रहे अवैध गुटखा की विक्री और पूरे गोरखधंधे पर अंकुश लगाने कदम उठाने की मांग की. इसके लिए म.पो.का. सहित अन्य कठोर कानून अंतर्गत कार्रवाई की मांग रखी. उसी प्रकार शहर की युवा पीढी को व्यसनों से बचाने जागरुकता अभियान चलाए जाने का अनुरोध किया. निवेदन में कहा गया कि, अमरावती में युवा पीढी ड्रग्ज की लत में फंस रही है. गुटखा में नशीली दवाए मिलाकर उसका सेवन किए जाने की गंभीर जानकारी कांग्रेस को प्राप्त हुई है. ऐसे में कांग्रेस उपरोक्त चारों मांगे प्रस्तुत कर रही है.

Back to top button