अवैध गैस रिफलिंग करते समय धरा गया

2 लाख रुपए का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

* क्राईम ब्रांच की लालखडी परिसर में कार्रवाई
अमरावती/दि.25 क्राईम ब्रांच के दल ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के लालखडी परिसर के भिवंडी इलाके में छापा मारकर अवैध रूप से एलपीजी गैस रिफलिंग करनेवाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख 5 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. सलमान शेख हमीद (24) और ऑटो चालक शेख फरीद शेख नजीर (46) हैं.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार 24 मार्च को क्राईम ब्रांच का दल नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें जानकारी मिली थी की लालखडी के वॉटर सप्लाय के पीछे एक व्यक्ति घरेलू इस्तेमाल के एलपीजी गैस सिलेंडर से अवैध तरीके से यात्रियों के ऑटो रिक्षा में गैस भरने का कार्य कर रहा हैं. इस आधार पर क्राईम ब्रांच के दल ने वहां छापा मारकर आरोपी मो. सलमान और ऑटो चालक शेख फरिद को दबोच लिया. ऑटो रिक्षा घर के शेड में खडा कर गैस रिफलिंग का काम शुरू था. आरोपी मो. सलमान इलेक्ट्रीक मोटर और वजन काटे की सहायता से घरेलू एलपीजी सिलेंडर से ऑटो रिक्षा में अवैध रूप से गैस रिफलिंग कर रहा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सभी उपकरण जब्त कर लिए. जब्त किए गए सामान में भारत कंपनी का खाली एलपीजी गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रीक मोटर, इलेक्ट्रीक वजन कांटा और ऑटो रिक्षा समेत कुल 2 लाख 5 हजार रुपए का माल जब्त किया गया हैं. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मनीष वाकोडे, सतीश देशमुख, फिरोज खान, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, नाजीमोद्दीन सैयद और रंजीत गावंडे ने की.

Back to top button