बस स्थानकों सहित बसों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

अमरावती /दि.27 – राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसमें एसटी बस स्थानक सहित बसों में सीसीटवी कैमरे लगाए जाएंगे. एसटी महामंडल के विभागीय कार्यालय में कुल 633 जगह पर 7 हजार 35 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे.
जिले के 8 बस स्थानक अंतर्गत आने वाली कार्यशाला, विभागीय कार्यालय आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. परिणाम स्वरुप बस स्थानक व एसटी बस में यात्रा करने वाले यात्री सुरक्षित रहेंगे और सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की निगाह रहेगी. अमरावती सहित राज्य के 633 जगहों का चयन किया गया है. महामंडल द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. महांमडल के इस निर्णय से यात्रियों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रहेगी.
* सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरु
एसटी महामंडल द्वारा सभी बस स्थानकों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है और सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरु भी कर दिया गया है. जिले के सभी बस स्थानक, मध्यम बस स्थानक, विभागीय, प्रादेशिक कार्यालय, वर्कशॉप ऐसे 21 जगहों पर 218 सीसीटीवी कैमरे मार्च महीने के अंत तक लगाये जाएंगे, ऐसी जानकारी विभागीय नियंत्रक निलेश बेलसरे ने दी है.
* जिले के सभी बस स्थानकों पर 218 कैमरे
जिले के सभी छोटे व बडे बसस्थानक के वर्कशॉप, विभागीय प्रादेशिक कार्यालय ऐसे 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे. जिसमें 94 बुलेट कैमरे, 96 ड्रोन कैमरे ऐसे 218 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे.
* वर्षभर में बस स्थानक पर अपराध
गतवर्ष अमरावती मध्यवर्ती बस स्थानक सहित राजापेठ व जिले के 8 बस स्थानकों पर पाकिटमारी, चोरी, यात्रियों की बैग अदलाबदली ऐसी लगभग 100 से अधिक घटना हुई है. इन घटनाओं में सीसीटीवी के अभाव में आरोपी पकडे नहीं गये. अब सीसीटीवी कैमरे वॉच रखेंगे. जिससे चोरी की घटना नहीं घटेगी.
* जिले में बस स्थानकों की स्थिति
जिले में अमरावती मध्यवर्ती बस स्थानक, मोर्शी, चांदूर रेल्वे, राजापेठ आदि बस स्थानकों पर जुने सीसीटीवी कैमरे है. वहीं दर्यापुर, परतवाडा, चांदूर बाजार, वरुड, बडनेरा इन बस स्थानकों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है. अब यहां नये उच्च दर्जे के सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे.
* जिले में एक मुख्य कंट्रोल रुम
जिला मुख्यालय के विभागीय कार्यालय में एक मुख्य कंट्रोल रुम है. यहीं से जिले के सभी बस स्थानकों सहित, प्रशासकीय कामकाज एक क्लिक पर देखे जा सकते है.





