डॉ. पंजाबराव देशमुख लॉ कॉलेज में युवाओं का जल्लोष

स्नेह सम्मेलन में कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रेलचेल

* नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले ने बताया बेहद उपयोगी
अमरावती / दि.26 – श्री शिवाजी शिक्षा संस्था संचालित डॉ. पंजाबराव देशमुख विधि महाविद्यालय का स्नेह सम्मेलन बडे उत्साह से संपन्न हुआ. मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले ने कहा कि ऐसे सम्मेलन बडे उपयोगी होते हैं. इससे विद्यार्थियों की सुप्त कला प्रतिभा को निखारा जा सकता है. कलागुणों को महत्व देनेवाला व्यासपीठ है. अमरावती बार असो. के अध्यक्ष एड. सुनील देशमुख और प्राचार्य ढोबले, कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. वर्षा देशमुख के साथ मंच पर प्रा. डॉ. राजेश पाटिल, प्रा. रामटेके, प्रा. उदय ठाकरे विराजमान थे.
विद्यार्थियों द्बारा प्रस्तुत नृत्य, गीतों, नाटक, एकांकिका और लोक कला की प्रस्तुतियों ने उपस्थितों को जीत लिया. प्रमुख अतिथि विलास इंगोले और एड. सुनील देशमुख ने विद्यार्थियों के जोश और आयोजन कौशल्य की बडी सराहना की. आपने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक उपक्रमों का अपना महत्व होता है. मान्यवरों के हस्ते विभिन्न स्पर्धाओं और उपक्रमों में यशस्वी विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर गौरव किया गया. संचालन जाज्जी ओबेराय, राधिका ठाकरे, सिध्दार्थ भोयर ने किया. आभार प्रदर्शन प्रफुल घवले ने किया.

Back to top button