दादा गुरुदेव श्री कुशल देव की पुण्यतिथि पर दादावाडी में हर्षोल्लास
देवराज बोथरा परिवार लाभार्थी

* अनुष्ठान और उत्सव में सभी सहभागी
अमरावती/दि.18 – बडनेरा रोड स्थित श्री दादावाडी में आज दादा गुरुदेव श्री कुशल देवजी की 693 वीं पुण्यतिथि हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई. विशेष अनुष्ठान के साथ गर्भगृह श्रृंगार किया गया. उपस्थित स्त्री-पुरुष भाविकों की श्रद्धा और उमंग देखते ही बनी. चंवर डुलाकर अपने पुज्य गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई. भजनों की सरिता ने वातावरण को प्रफुल्लित और श्रद्धामय कर दिया था. उल्लेखनीय है कि, लाभार्थी देवराज बोथरा परिवार अमरावती था.
समारोह में जैन धर्मावलंबी, गणमान्य बडी संख्या में और उत्साह से सहभागी हुआ. भजनों पर थिरककर महिला श्रद्धालुओं ने आनंद और हर्ष व्यक्त किया. पूजा के पावन आयोजन से हर कोई हर्षित दिखाई दिया.