दिनदहाडे बुलढाणा शहर में चेन स्नैचिंग
पता पूछने के बहाने आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

बुलढाणा/दि.26 – बुलढाणा शहर के एकता नगर परिसर से एक सनसनीखेज घटना सामने आयी हैं. शाम के समय गजानन महाराज मंदिर से दर्शन लेकर घर लौट रही एक 56 वर्षीय महिला के गले से 60 हजार रुपए मूल्य का सोने का मंगलसूत्र दो बाईकसवार युवक झपटकर भाग गए. पता पूछने के बहाने महिला के पास आकर चेन स्नैचरों द्बारा घटनाकों अंजाम दिए जाने से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया हैं.
शहर के एकता नगर में रहनेवाली विजया अनिल कोल्हे (56) नामक महिला 23 मार्च की शाम 7 15 बजे के दौरान एकता नगर के गजानन महाराज मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. दर्शन निपटाकर वह अपने घर की तरफ लौट रही थी तब वह पडोस में रहनेवाले कलंत्री के निवासस्थान के सामने एक परिचित महिला से बातचीत करती हुई खडी थी उसी समय एक दुपहिया पर दो अनजान युवक वहां पहुंचे. गाडी से उतरकर उन्होंने कोल्हे से पता पूछने का बहाना किया. विजया कोल्हे कुछ समझाने के पूर्व ही दोनों बदमाशों में से एक ने महिला के गले से डेढ तोले का सोने का मंगलसूत्र झपटकर पलायन कर लिया. इस प्रकरण में विजया कोल्हे ने बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





