अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, स्वागताध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे व आशीष अतकरे

छत्रपति शिवाजी महाराज समिति की नूतन कार्यकारिणी

* तिथि के अनुसार शिवजयंती निमित्त परकोट के अंतर 6 मार्च को निकलेगी भव्य-दिव्य शोभायात्रा
अमरावती /दि.25 पुरानी अमरावती परकोट के अंतर भाजी बाजार परिसर की श्री छत्रपति शिवाजी महाराज समिती द्वारा आगामी शुक्रवार, 6 मार्च को तिथीनुसार मनायी जाती छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव की नूतन कार्यकारिणी बैठक लेकर घोषित की गई.बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. उसी प्रकार मनोनीत नगरसेवक और प्रसिद्ध वकील एड. प्रशांत देशपांडे एवं बीजेपी नेता, नगरसेवक आशीष अतकरे को स्वागताध्यक्ष बनाया गया है. आगामी 6 मार्च को गाजे-बाजे से निकलने वाली महाशोभायात्रा सचमुच महा अर्थात विशाल होती है. उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता छत्रपति के मावले के समान जुलुस में जोशो खरोश से सहभागी होते हैं.
गणेशदास गायकवाड की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यवरों के हस्ते भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज व स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमाओं का पूजन व माल्यार्पण किया गया. विहिंप के बंटी पारवानी व प्रा. किशोर बुरंगे ने आयोजन संबंधी समयोचित मार्गदर्शन किया.
उपरान्त अशोक पांडे ने नूतन कार्यकारिणी घोषित की. अध्यक्ष पद पर विदर्भ यूथ वेलफेअर सोसायटी के अध्यक्ष व भाजपा अमरावती महानगर अध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, स्वागताध्यक्ष पद पर मनपा स्वीकृत नगरसेवक एड. प्रशांत देशपांडे व नगरसेवक आशीष अतकरे, उपाध्यक्ष पद पर विहिंप अमरावती के अध्यक्ष अनिल साहू, भाजप के ज्येष्ठ कार्यकर्ते अविनाश पाठक, पूर्व नगरसेविका गंगा खारकर, नगरसेविका लविना हर्षे, कोषाध्यक्ष अभिनव हिरुलकर, सह कोषाध्यक्ष आशीर्वाद गौड, निलेश शर्मा, सचिव पद पर अशोक पांडे, प्रसिद्धी प्रमुख एड. प्रथमेश गणेशकर, सह प्रसिद्धी प्रमुख आकाश गौड, सदस्यों में रवि पारवे, सुनील सावरकर, सुमित तिवारी, पंकज गायकवाड, अंकुश गुल्हाने, श्रवण मेहरे, उमेश कुशवाहा, अनिकेत जावरे, वैभव बेलसरे और संयोजक के रुप में प्रथमेश दलाल, सह संयोजक ओम आष्टीकर, व्यवस्थापक सुयोग खारकर का चयन किया गया. प्रास्ताविक सुधीर बोपुलकर ने किया.

 

Back to top button