विद्यार्थियों के हित के लिए चंद्रशेखर भोयर ने की शिक्षामंत्री से मुलाकात
उष्णता के कारण वार्षिक परीक्षा जल्द लेने का अनुरोध

मुंबई/ दि.16- राज्य में बढते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ का विचार कर वार्षिक परीक्षा जल्द लेने के मांग शिक्षक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर भोयर ने आज शालेय शिक्षामंत्री दादाजी भूसे मुलाकात कर की.
चंद्रशेखर भोयर ने शिक्षामंत्री दादाजी भुसे को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, राज्य शैक्षणिक संशोधन व प्रशिक्षण परिषद पुणे के नियोजन के मुताबिक कक्षा दूसरी से आठवी की परीक्षा अप्रैल माह में होनेवाली है. लेकिन अप्रैल में तापमान अधिक बढने से विद्यार्थियों को शाला में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पडेंगा. भोयर के मुताबिक ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी काफी लंबी दूरी से पैदल अथवा साईकिल से शाला में आते है. साथ ही कडी धूप के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ पर विपरित परिणाम होने की संभावना को ध्यान में रख वार्षिक परीक्षा 23 मार्च से 10 अप्रैल की कालावधि में लेने बाबद आवश्यक निर्देश देने की मांग चंद्रशेखर भोयर ने की. विद्यार्थियों के हित का विचार कर शासन व्दारा इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा उन्होंने व्यक्त की है.





