मुंबई- अमरावती एक्सप्रेस के समय में अप्रैल से परिवर्तन
नागपुर दुरंतों भी अब 8.40 को छूटेगी सीएसटी से

* बढाई गई है दोनों ट्रेनों की रफ्तार
अमरावती/ दि. 4- अमरावती आनेवाली मुंबई एक्सप्रेस 12111 के लौटती यात्रा समय में परिवर्तन किया गया है. पहले 8 बजकर 5 मिनट को सीएसटी से रवाना होनेवाली अमरावती ट्रेन अब रात 8 बजकर 50 मिनट पर छूटेगी. यह गाडी प्लेटफार्म क्रमांक 16 से छोडे जाने की जानकारी देते हुए महानगर यात्री संघ के अध्यक्ष अनिल तरडेजा ने बताया कि समय परिवर्तन आगामी 14 अप्रैल से लागू होगा. उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई से आनेवाली एक्सप्रेस गाडी की गति बढाई गई है.
उसी प्रकार नागपुर- मुंबई के बीच चलनेवाली दुरंतो 12289 के भी सीएसटी से रवाना होने के समय में परिवर्तन किया गया है. अब यह ट्रेन सीएसटी से प्लेटफार्म संख्या 18 से शाम 7. 55 की बजाय 8 बजकर 40 मिनट को चलेगी. इसी हिसाब से सभी स्टेशनों के समय में बदलाव हुआ है. नया टाइमिंग आगामी 14 अप्रैल से लागू होगा.