ईदगाह मैदान पर अठखेलियां करता बचपन

अमरावती – आज ईद की नमाज अदा करने हेतु कई मुस्लिम समाजबंधु अपने साथ अपने छोटे बच्चों को भी लेकर पहुंचे थे. जिन्हें अपने साथ सफ (कतार) में खडे करते हुए उन्होंने ईद की नमाज अदा की. इस समय कई छोटे बच्चे दीन-दुनिया से बेखबर अपनी बाल सुलभ हरकतों में मशगुल दिखे. ऐसे ही एक छोटा नमाजी बच्चा अपने पिता के साथ जमकर अठखेलियां करने में काफी देर मशगुल रहा, जो कभी अपने पिता के सिर पर रहनेवाली नमाजी टोपी को उतारता व पहनाता तथा पिता के दोनों कान पकडकर उनके चेहरे को हिलाता नजर आया.

Back to top button