चिमोटे ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ

अनिल और मीरा चिमोटे ने काटा फीता

* शहर के गणमान्य पहुंचे परिवार को बधाई-शुभकामनाएं देने
अमरावती/दि.19 – गांधी चौक अंबादेवी रोड पर स्थित 125 वर्षों के प्रसिद्ध ज्वेलरी प्रतिष्ठान चिमोटे ज्वेलर्स का नये कलेवर में आधुनिक शोरुम का श्रीगणेश बुधवार को बडे उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. शोरुम संचालक अनिल चिमोटे और श्रीमती मीरा चिमोटे ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया तो नगर के अनेक मान्यवर बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
शोरुम संचालक दुष्यंत चिमोटे ने बताया कि, सभी नवीनतम डिझाइन के सोने के गहने तो उपलब्ध है ही. कम वजन में भी आधुनिक डिझाइन के जेवर उपलब्ध है. चिमोटे ज्वेलर्स में मेकिंग चार्जेस व्यावहारिक रहने के साथ अमरावती के लोगों को 125 वर्षों से इस प्रतिष्ठान पर भरोसा है. पांच पीढियों की परंपरा चिमोटे ज्वेलर्स निभा रहा है. दुष्यंत चिमोटे ने बताया कि, शुद्ध सोने और चांदी के आभूषणों के साथ ही राशिरत्न भी चिमोटे ज्वेलर्स गांधी चौक मेें उपलब्ध होने से ग्राहकों को सुविधा होती है.
शुभारंभ अवसर पर पूर्व अधिष्ठाता डॉ. ठोंबरे, वर्धा के नेत्र तज्ञ डॉ. सचिन डायगव्हाने, अमरावती के प्रसिद्ध डेंटीस्ट डॉ. डी. जी. आडवानी, डॉ. मशानकर, समिर कुबडे, सादानीजी, पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, सराफा एसो. के अध्यक्ष राजेंद्र भंसाली, अभय भामोरे, दर्शन भूत, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, भाग्यश्री चिमोटे, शीतल चिमोटे, नीता चिमोटे, मेधा चिमोटे, सुधीर चिमोटे, संजय चिमोटे, राजीव चिमोटे सहित अनेक की उपस्थिति रही.

Back to top button