चित्रा चौक-नागपुरी गेट मार्ग 18 मार्च तक बंद
यातायात विभाग ने जारी किए आदेश

अमरावती/दि.5 – शहर के चित्रा चौक से नागपुरी गेट उडान पुल के शेष निर्माण कार्य को नियोजित तरीके से पूरा करने के लिए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया हैं. यह निर्णय मुंबई उच्च न्यायालय खंडपीठ, नागपुर द्बारा दिए गए आदेश के अनुपालन में लिया गया हैं.
कार्यकारी अभियंता व सार्वजनिक बांधकाम विभाग मुख्य अभियंता के पत्र तथा गाडगे नगर यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक की स्थलीय जांच रिपोर्ट के अनुसार उडानपुल के पियर क्रमांक 22-23-24 के बीच गर्डर रखने, स्लैब कास्टिंग, क्यूरिंग एवं लोहे के टुसल हटाने का कार्य जारी हैं. इस दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग पर यातायात पूर्व बंद करना आवश्यक बताया गया हैं. पत्र में निर्माण कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी हैं. हालांकि कार्य अभी अपूर्ण होने के कारण पुलिस प्रशासन ने 15 दिनों के लिए नई अधिसूचना जारी की हैं.पुलिस आयुक्त द्बारा जारी आदेश के अनुसार अधिसूचना का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निर्धारित अवधि में यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें. टांगा पडाव से नागपुरी गेट चौक तक सभी प्रकार के वाहन एवं पैदल यात्रियों के लिए पूर्ण बंद रहेगा. चित्रा चौक से नागपुरी गेट सभी भारी एवं हल्के मालवाहक वाहन, बस आदि के लिए प्रवेश बंद होगा. बुधवार 4 मार्च की रात 8 बजे से 18 मार्च रात 8 बजे तक मार्ग पर आवागमन पूर्ण तरीके से बंद रहेगा.
* आवागमन हेतु पर्यायी मार्ग
संबंधित मार्ग बंद रहने से यातायात विभाग द्बारा जारी की गई गाइडलाईन अनुसार पर्यायी मार्ग टांगा पडाव से जवाहर गेट होते हुए सक्करसाथ मार्ग से नागपुरी गेट मार्ग शुरू रहेगा. इसके अलावा दीपक चौक से चौधरी चौक होकर आदर्श होटल से पिंजारा मस्जिद मार्ग से नागपुरी गेट मार्ग शुरू रहेगा.





