शहर की साफ-सफाई और कचरा ढुलाई 14 से कोणार्क के हवाले

तीन झोन का काम सौंपा मनपा ने

* झोन क्रमांक 1 और 5 का निर्णय शेष
अमरावती /दि.11- शहर की साफ-सफाई का संपूर्ण ठेका आगामी शनिवार 14 मार्च से मुंबई की कंपनी कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को दिया जा रहा है. आमसभा में भी प्रशासनिक प्रस्ताव पर चर्चा होकर टेंडर प्रक्र्रिया पूर्ण हो जाने से सफाई ठेका कोणार्क को सौंपे जाने का निर्णय किया गया था. जिसके अनुसार चरण दर चरण तीन झोन मनपा झोन क्रमांक-2, क्रमांक-3 और क्रमांक-4 अंतर्गत करीब 14 प्रभागों का सफाई कामकाज उक्त कंपनी को हस्तातरीत कर दिया गया है. अब केवल झोन क्रमांक-1 और 5 का जिम्मा अधिकृत रुप से कोणार्क को दिया जाना बाकी है. वह निर्णय 1-2 दिनों में हो जाएगा. मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने पहले ही 14 मार्च से शहर की साफ सफाई का कामकाज कोणार्क कंपनी द्वारा किये जाने की घोषणा की थी.
* कचरा कलेक्शन और ढुलाई
शहर के सभी प्रभागों में रोज साफ-सफाई, घर-घर से जमा किये गये कचरे को कंपोस्ट डिपो तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कोणार्क कंपनी को दी गई है. पहले केवल कचरा ढुलाई का काम कोणार्क को दिया गया था. मनपा के पिछले ठेकेदार के अनुबंध पूर्ण होने तक कलेक्शन का जिम्मा कोणार्क पर न था. अब अनुबंध की अवधि पूर्ण हो जाने से कचरा कलेक्शन का भी काम कोणार्क कंपनी को दिया गया है. अधिकांश प्रभागों में कोणार्क ने कचरा कलेक्शन और ढुलाई प्रारंभ कर दी है. वह शीघ्र ही शनिवार से संपूर्ण शहर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी वहन करेगी.
* कोर्ट तक गया था मामला
शहरों में साफ-सफाई का मुद्दा बडा हो गया है. फलस्वरुप अमरावती मनपा का सफाई ठेका भी चर्चा में आया और मामला कोर्ट तक पहुंचा था. कोर्ट के आदेश पर प्रभाग निहाय ठेके दिये गये थे. प्रशासक राज में किये गये निर्णयानुसार समस्त शहर की सफाई का जिम्मा एक ही कंपनी को दिये जाने के बाद अब साफ-सफाई और कचरे की ढुलाई का दारोमदार पूरी तरह से कोणार्क कंपनी को दिया गया है. सफाई ठेेके से संबंधित ब्यौरा मनपा प्रशासन ने कोर्ट के सामने भी रखा था. दोनों शेष झोन का भी निर्णय और अमल शीघ्र होना है. जिससे शहरवासियों को अपने एरिया और परिसर साफ-सुथरे होने की आशा जागी है. गंदगी से छूटकारा मिलेगा और बारिश से पहले कामकाज नियमित हो जाएगा. इस प्रकार की आशा अमरावतीवासी व्यक्त कर रहे हैं.

Back to top button