शहर कांग्रेस कमिटी ने किया क्रांतिसूर्य का अभिवादन

चित्रा चौक स्थित फुले स्मारक पर की पुष्पांजलि अर्पित

अमरावती/दि.11 – स्त्री शिक्षा के अग्रद्रूत, बहुजनों किसानों व मेहनतकशों के लिए शिक्षा के द्वार खोलनेवाले क्रांतिसूर्य एवं महान समाजसुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती निमित्त शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा चित्रा चौक स्थित महात्मा ज्योतिराव फुले के पुतले पर माल्यार्पण करते हुए उनकी स्मृतियों का अभिवादन किया गया.
इस अवसर पर जिले के सांसद बलवंत वानखडे, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, मनपा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर विलास इंगोले, स्वीकृत पार्षद व पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, कांग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत, पार्षद प्रा. डॉ. संजय शिरभाते, सुनीता भेले व राजश्री जठाले सहित राजीव काका ठाकुर, सुरेश रतावा, राजाभाऊ हाडोले, रामा सोलंके, राजू भेले, संजय नागोणे, पुरुषोत्तम मुंधडा, गजानन राजगुरे, प्रफुल भोजने, अरविंद अकोलकर, नाना मालधुरे, राजेंद्र आंडे, प्रकाश लोखंडे, राधेश्याम यादव, दिलीप मासोदकर, अजय राऊत, दीपक हुंडीकर, ओमप्रकाश अंबाडकर, सुनील वासनकर, ज्योति बाविस्कर, प्रदीप शेवतकर, अमर देशकर, रुपेश फसाट, विनोद बोबडे, संदीप राऊत, श्रीकांत नागरीकर, श्रीधर देशमुख, राजाभाऊ खवले, देवानंद गणोरकर व सचिन चर्जन के साथ ही शहर कांग्रेस कमिटी के अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस समय सभी उपस्थितों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के क्रांतिकारी विचारों की विरासत को आगे बढाने तथा उनके आदर्शानुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा व समता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया.

Back to top button