अजीतदादा पवार के निवास के बाहर अघोरी क्रिया करने का भी दावा

महिला आयोग अध्यक्षा चाकणकर ने काटी थी अपनी अनामिका अंगुली?

* कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल ने दिये कार्रवाई के संकेत
* भोंदू बाबा अशोक खरात के 500 गंदे वीडियो
* पूरे प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक खलबली बढी
* सुनील तटकरे, केसरकर पहुंचे थे खरात पुत्र के विवाह में
* सुषमा अंधारे हुई आक्रमक, शिंदे को ललकारा
* धनंजय मुंडे का भी खरात से संपर्क!
मुंबई/नाशिक/दि.20 – नाशिक के कथित भोंदू बाबा अशोक खरात प्रकरण बढता ही जा रहा है. यह मामला राज्य में कुछ बडे पदों पर आसीन लोगों की विकेट लेने की संभावना पैदा हो गई है. नये-नये खुलासे होने से अशोक खरात सहित उनके संपर्क में आये बडे लोगों खासकर राष्ट्रवादी नेत्री और महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर का विषय गंभीर बनता जा रहा है. पार्टी के कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल ने संकेत दिये हैं. इतना ही नहीं तो सीएमओ से चाकणकर की तहकीकात के आदेश जारी होने का दावा रिपोर्टस में किया गया है. उधर विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर भोंदू अशोक खरात और सरकार पर टूट पडे हैं. सबसे बडा और संगीन आरोप दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के निवास के बाहर अघोरी क्रिया किये जाने का लगाया जा रहा है. दावा है कि, एक अघोरी क्रिया के दौरान रुपाली चाकणकर ने अपनी अनामिका अंगुली काट ली थी. तीन माह तक जख्म नहीं भरा था. फलस्वरुप राज्य की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में भी तहलका महसूस किया जा रहा है. एक बडा दावा यह भी है कि, भोंदू अशोक खरात के गंदे वीडियो की संख्या केवल 50-60 नहीं तो 500 से अधिक हैं.
* रोहित पवार का अघोरी क्रिया का दावा
राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के नेता, विधायक रोहित पवार ने ट्विट कर दावा किया कि, अमोल मिटकरी इस बारे में क्या कह रहे है, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. अजीत दादा के सहयोग सोसायटी के निवास के बाहर जादू टोना और देवगिरी बंगले के बाहर नाशिक के भोंदू बाबा के माध्यम से जादू टोना किये जाने का दावा मिटकरी ने किया है. ऐसे में रोहित पवार ने ट्विट में सवाल उठाये कि, किसने भोंदू बाबा को भोंदूगिरी की सुपारी दी, राजकीय राक्षस कौन है? राक्षसी महत्वाकांक्षा के राजकीय उद्देश्य का भी प्रश्न रोहित पवार ने उठाया. अजीतदादा के बंगले पर भोंदू खरात के कौन करीबी है? रोहित पवार ने सवाल उठाया कि, 27 जनवरी को संबंधित लोग देवगिरी पर आये थे क्या? इसकी जांच होना जरुरी है. पवार ने अपनी चाची सुनेत्रा, भाई पार्थ और जय को सावधान रहने की सलाह भी उक्त ट्विट में दी है.
* अंधारे ने दिखाया कटी अनामिका का फोटो, आरोपों की बौछार
शिवसेना उबाठा नेता सुषमा अंधारे को बैठे बिठाये विषय मिल गया और उन्होंने बगैर देरी करे आज दोपहर मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि, रुपाली चाकणकर का कैप्टन अशोक खरात के ट्रस्ट से करीबी संबंध रहा. नाशिक, इंदौर, गलखेडा, गुवाहाटी की कामाख्या मंदिर तक अघोरी क्रिया की यात्रा होने का दावा कर महिला आयोग की अध्यक्षा के उसमें शामिल होने को सुषमा अंधारे ने गंभीर विषय बताया. उन्होंने आरोप किया कि, चाकणकर तंत्र-मंत्र करती थी. उनके अनेक विवादास्पद फोटो सामने आये हैं. सुषमा अंधारे ने फोटो भी दिखाया, जिसमें रुपाली चाकणकर खरात के पैर पडते दिखाई दे रही है. अंधारे ने बताया कि, अनामिका अंगुली तंत्र-मंत्र और अघोरी विद्या में काटी जाती है. छूरा और शुक्र ग्रह का संबंध बताया जाता है. इस अंगुली का उपयोग मंत्रों का प्रभाव बढाने और विशिष्ट मुद्रा के लिए किये जाने का भी आरोप सुषमा अंधारे ने किया. अंधारे ने दावा किया कि, पीडिता के सामने यह सब हुआ है. अंधारे ने दावा किया कि, 2 सितंबर 2024 को सोमवती अमावस के दिन चाकणकर वहां थी.
* सीएम का अभिनंदन, गहन जांच अपेक्षित
सुषमा अंधारे ने अशोक खरात पर कार्रवाई के लिए गृह महकमा संभाल रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अभिनंदन किया. उन्होंने रुपाली चाकणकर का त्यागपत्र मांगा. चाकणकर को लेकर कई खुलासे अंधारे ने किये. अंधारे ने कहा कि, तीन दिनों में चाकणकर का नाम चर्चित है. जबकि वे इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रही है. अंधारे ने कहा कि, उन्होंने कथित भोंदूबाबा की पीडित महिलाओं से बातचीत का प्रयत्न किया. किंतु खरात के पिता का निधन हुआ तो वहां चाकणकर मौजूद थी. उसी प्रकार खरात की बेटी के संबंध जुडने पर भी चाकणकर आगे रहने का दावा किया. खरात की भांजी चाकणकर के घर में रहती है. अंधारे ने दावा किया कि, चाकणकर और खरात के आर्थिक लेन-देन के बारे में अगले दो दिनों में सबूतों के साथ बडे खुलासे करने वाली है. सबकुछ बहुत गंभीर विषय है. अब मुख्यमंत्री की ओर से गहन जांच अपेक्षित है.
* गुलाबी गैंग पीटेंगी चप्पलों से
गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने नाशिक में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि, कैप्टन खरात के 500 से अधिक वीडियो है. सैकडों महिलाओं का यौन शोषण उन्होंने किया है. गैंग के आरोपों से समूचे महाराष्ट्र में खलबली मची है. उन्होंने दावा किया कि, कई कुलीन घरों की महिलाएं भी शिकार हुई है. प्रकरण की एसआईटी जांच शुरु है. जप्त किये गये पेनड्राइव और लैपटॉप से अधिक खुलासे होने की संभावना है. तिवारी ने रुपाली चाकणकर का तत्काल इस्तीफा लेकर उन्हें इस प्रकरण में सहआरोपी बनाने की मांग रखी. उन्होंने धमकी दी कि, चाकणकर ने इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें चपलों से पीटेंगे.
* एसआईटी की बैठक शुरु
इस बीच नाशिक में गठित विशेष जांच दल एसआईटी की बैठक तेजस्वीनी सातपुते की अध्यक्षता में शुरु रहने की जानकारी मिली है. जिसमें कैप्टन अशोक खरात के ठिकानों की जांच में जब्त दो लैपटॉप, पिस्तोल, कारतूस, संपत्ति के कागजात और 8 लाख की कैश संबंधी बातों पर गैर किया जा रहा है. कैप्टन खरात प्रकरण में तीन केसेस दर्ज किये गये है. तेजी से जांच शुरु की गई है. तांत्रिक विधि के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किये जाने का और उसका वीडियो बनाने का आरोप हुआ है. उसकी जांच एसआईटी कर रही है. भयंकर खुलासे आगे भी होने की आशंका सूत्रों ने व्यक्त की.
* प्रफुल पटेल का बडा बयान
इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल ने कहा कि, भोंदूगिरी का यह मामला बडा गंदा और खराब है, ऐसी प्रवृत्ति पर कडी कार्रवाई होना आवश्यक है. जिन राजनेताओं के नाम इस प्रकरण में आ रहे है, पार्टी के रुप में उन पर अवश्य योग्य कार्रवाई करने की बात वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने कही. पटेल के इस वक्तव्य से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरु हो गई है. आगामी दिनों में अपनी स्पष्ट भूमिका सभी को दिख जाएगी, ऐसा भी पटेल ने कहा.
* शिंदे, केसरकर, तटकरे के संग फोटो
नाशिक के सिन्नर में महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार भोंदू बाबा कैप्टन अशोक खरात के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व मंत्री दीपक केसरकर, राष्ट्रवादी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे सहित अनेक नेताओं के फोटो सामने आये है. कहा गया कि, तटकरे और केसरकर ने अशोक खरात के बेटे की शादी में हाजरी लगाई थी. उधर महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के भी कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वे अशोक खरात के पाद पूजन, आरती करते दिखाई गई है. उधर धनंजय मुंडे की पत्नी करुणा मुंडे ने आरोप किया कि, धनंजय भी भोंदू बाबा अशोक खरात के संपर्क में थे.
* अंजलि दमानिया कूदी प्रकरण में
प्रकरण में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने छलांग लगाते हुए आरोप किया कि, भोंदू बाबा खरात का दरबार विकृत रहता. उन्होंने रुपाली चाकणकर को लेकर भी भद्दी टिपणियां की. दमानिया ने कहा कि, भोंदू बाबा की जगह खरात को विकृत बाबा कहना उचित रहेगा. दमानिया ने दावा किया कि, उन्होंने इस विषय में जो जानकारी एकत्र की है, उसे 10 बार स्वयं जांचा है. उसके बाद वे बोल रही है. खरात एक प्रकार का आशनो जल में नशिला पदार्थ मिलाता था. वह जल महिलाओं को पीने लगाता था.
* सीएमओ में हलचल, दो दिनों में कार्रवाई
इस बीच खबर के अनुसार सीएमओ में अशोक खरात प्रकरण के कारण हलचल देखी जा रही है. राज्य महिला मंडल की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का दो दिनों में त्यागपत्र लिया जाएगा, ऐसा दावा खबर में कर कहा गया कि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने संपूर्ण मामले को गंभीरता से लिया है. पहले ही तेजस्वीनी सातपुते के नेतृत्व में विशेष जांच दल तहकीकात में जुटा है. अगले दो दिनों में चाकणकर पर एक्शन लिये जाने का दावा खबर में किया गया है. सुषमा अंधारे में रुपाली चाकणकर को तत्काल गिरफ्तार करने और नार्को टेस्ट करने की मांग कर रखी है.

Back to top button