निंभोरा में दो गुटों में मारपीट, चार घायल

घर के सामने नाली के कचरे पर से हुआ विवाद

अमरावती/दि.9 – दत्तापुर थाना क्षेत्र के निंभोरागांव में नाली में फंसे कचरे के मुद्दे पर परिसर के दो गुट आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने से चार लोग घायल हो गए.
निंभोरा गांव में हेमंत वासुदेव बमनोटे (63) के घर के सामने की नाली में फंसा कचरा निकालने के लिए कहा तब संदिग्ध संजय नानाजी चवरे और विकास चवरे ने वह कचरा निकालने से इंकार कर दिया और विवाद कर हेमंत बमनोटे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. जख्मी हेमंत की शिकायत पर दत्तपुर पुलिस ने संदिग्ध संजय चवरे और विकास चवरे के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. वहीं विकास चवरे द्बारा दी गई शिकायत के मुताबिक उसके घर का निमार्र्णकार्य शुरू रहने से वह घर के सामने की नाली में फंसी मिट्टी और मुरूम निकाल रहा था तब संदिग्ध हेमंत बमनोटे समेत एक महिला वहां पहुंचे. उन्होंने गाली-गलौच कर धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की. इसमें विकास चवरे घायल हो गया. पिता मध्यस्ती करने गए तब उनके भी सीर पर पत्थर मारकर संदिग्धों ने घायल कर दिया. विकास चवरे की शिकायत पर हेमंत बमनोटे व महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.

Back to top button