कक्षा 10 वीं के इम्तहान हुए शुरु, भाषा का पर्चा रहा ठीकठाक

अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा ईजी था पेपर

* जिले में 39,134 विद्यार्थी हुए एग्जाम में शामिल
अमरावती /दि.20  – राज्य बोर्ड के कक्षा 10 वीं के इम्तहान आज से मातृभाषा के पहले पर्चे के साथ प्रारंभ हो गये. विद्यार्थी नियत समय पर अपने-अपने सेंटर्स पर पहुंच गये. समाचार लिखे जाने तक गैर प्रकार की कोई खबर नहीं मिली थी. उधर विद्यार्थियों से अमरावती मंडल ने संवाद किया तो अधिकांश ने कहा कि, पर्चा ईजी था. अच्छे नंबर्स आने की आशा है.
उल्लेखनीय है कि, आज मातृभाषा का पर्चा रहा. उस हिसाब से मराठी, गुजराती, हिंदी, उर्दू, सिंधी आदि भाषाओं के पर्चे विद्यार्थियों ने हल किये. नारायणदास हाईस्कूल सेंटर पर एग्जाम दे रही पूर्वा पंड्या ने बताया कि, उनका गुजराती भाषा का पेपर था. जो बेहतरीन रहा. ऐसे ही भूमि निमकरोडीवाल ने बताया कि, उनका भी हिंदी भाषा का पर्चा ईजी रहा. 80 अंक के पर्चे में अधिकांश प्रश्न आसानी से हल किये. अच्छे नंबर्स आने की आशा उन्होंने व्यक्त की.

 

Back to top button