कृष्ण नगर में स्वच्छता अभियान को गति
कोणार्क कंपनी को कचरा उठाने के निर्देश

अमरावती/दि.13 – शहर के कृष्ण नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया गया है. 11 फरवरी को सन्माननीय नगरसेवक मनिष बजाज के मार्गदर्शन में तथा सहायक आयुक्त नंदकिशोर तिखिले की उपस्थिति में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया.
1 से 7 फरवरी के दौरान कृष्ण नगर की गली क्रमांक 1 से 5 तक अतिरिक्त कामगारों की मदद से मुख्य मार्ग की सर्विस लाइन और नालियों की सघन सफाई की गई. इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में निकले कचरे को कोणार्क कंपनी द्वारा ट्रक और ट्रैक्टर के माध्यम से उठाया गया. शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश और आदेश दिए गए हैं. नालियों में रपटों में फंसे कचरे को जेट मशीन की सहायता से साफ किया गया. 12 फरवरी को वैद्यकीय अधिकारी एवं ज्येष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीकांत डवरे ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कोणार्क कंपनी के प्रतिनिधियों से चर्चा की. सफाई के बाद जमा हुए कचरे के ढेरों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए गए. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि क्षेत्र में स्वच्छता कार्य लगातार जारी है और शीघ्र ही पूरे कृष्ण नगर परिसर को स्वच्छ किया जाएगा.