क्लब को प्रमुख पारिवारिक व खेल केंद्र के रुप में विकसित करने की प्रतिबद्धता

रिफार्म्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल का कथन

* प्रोग्रेसिव फाइनल प्रत्याशी के तौर पर जीता चुनाव
अमरावती /दि.23 – स्थानीय कैम्प परिसर स्थित रिफार्म्स क्लब के अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में प्रोग्रेसिव पैनल प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुए दिवेश अग्रवाल ने अपनी जीत के बाद कहा कि, रिफार्म्स क्लब का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है. ऐसे में वे क्लब की प्रतिष्ठित विरासत को बनाए रखते हुए इसे एक प्रमुख पारिवारिक स्थल और खेल केंद्र के रुप में विकसित करने हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
बतौर अध्यक्ष अपने कार्यकाल की कार्ययोजना के बारे में बातचीत करते हुए दिवेश अग्रवाल ने कहा कि, वे क्लब की आधारभूत संरचना का आधुनिकीकरण करने की ओर पूरा ध्यान देंगे. जिसके तहत आधुनिक कार्डीओ व वेट ट्रेनिंग उपकरणों के साथ क्लब की जिम का संपूर्ण नविनीकरण किया जाएगा. साथ ही क्लब के स्वीमिंग पुल को पूरे सालभर के दौरान उपयोग में लाने हेतु तापमान नियंत्रण प्रणाली की उपलब्धता की जाएगी. इसके अलावा खेल मैदान व टेनिस कोर्ट की सतह को सिंथेटिक फ्लोरींग से दुबारा तैयार किया जाएगा, ताकि क्लब के सदस्य खिलाडियों का चोटों से बचाव हो सके.
इसके साथ ही रिफार्म्स के नए अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल ने क्लब की डायनिंग हॉस्पिटैलिटी सेवा व सुविधा में सुधार करने की बात करते हुए बताया कि, क्लब के मेन्यू में बदलाव किया जाएगा तथा हेल्दी विकल्पों के साथ मल्टी कुजीन मेन्यू की शुरुआत कर बच्चों के लिए विशेष सेक्शन शुरु किया जाएगा. साथ ही सेवा की गति को बढाने एवं टेबल पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए डिजिटल ऑडरींग सिस्टीम को लागू किया जाएगा. इसके अलावा बार के माहौल को बदलने हेतु बेहतर ध्वनी व लायटिंग की व्यवस्था करने के साथ ही प्रीमियम पेय पदार्थों की विस्तृत रेंज के साथ बार क्षेत्र का नविनीकरण किया जाएगा. इसके अलावा क्लब के डिजिटल प्रबंधन पर ध्यान देते हुए रिफार्म्स क्लब एप की शुरुआत की जाएगी. जिसके जरिए मासिक बिलों का ऑनलाइन भुगतान, गेस्ट रुम आरक्षण, डिजिटल मेंबरशीप कार्ड तथा बैडमिंटन व टेनिस स्लॉट की बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
इन सबके साथ ही पारिवारिकता एवं सामाजिकता पर भी पूरा फोकस किया जाएगा. जिसके तहत परिवारों के लिए लॉन पर नियमित म्युझिकल नाईटस् एवं मुवी स्क्रीनिंग जैसे विकेंड लाइव इवेंस्टस् का आयोजन किया जाएगा. साथ ही लेडीज एवं कीडस् विंग के तहत क्लब के सदस्यों की पत्नीयों एवं बच्चों के लिए विशेष हॉबी वर्क शॉप, समर कैम्प व किटी पार्टी जोन की शुरुआत की जाएगी. साथ ही साथ सीनियर सीटीजन लाउंज के तहत वरिष्ठ सदस्यों के लिए बैठने की आरामदायक व्यवस्था के साथ ही एक शांत क्षेत्र व लाईब्रेरी का प्रबंध किया जाएगा.
इन सबके साथ ही वित्तिय पारदर्शिता पर जोर देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवेश अग्रवाल ने कहा कि, क्लब के खर्च की त्रैमासिक रिपोर्ट सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हर एक रुपए का हिसाब पारदर्शी तरीके से हो सके. साथ ही वार्षिक मेंटेनन्स शुल्क की कडी समीक्षा की जाएगी, ताकि सदस्यों को उनके पैसे का पूरा मूल्य मिल सके. इसके अलावा मुंबई, पुणे, नागपुर व दिल्ली के प्रमुख क्लबों के साथ पारस्परिक संबद्धता यानि रिुकिप्रोकल एफिलिएशन अरेंजमेंट को सक्रिय किया जाएगा. ताकि क्लब के सदस्यों को यात्रा के दौरान वीआईपी एक्सेस मिल सके. इसके साथ ही क्लब की बिजली लागत को काफी हद तक कम करने के लिए क्लब इमारत की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. जिसके जरिए होनेवाली बचत का लाभ सदस्यों की सुविधाओं हेतु किया जाएगा. इन सबके अलावा युवा सदस्यों के लिए स्वतंत्र खानपान बैठक व्यवस्था एवं व्यवसायिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.

Back to top button