जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण का समापन
तीन दिन चला कार्यक्रम

अमरावती/दि.19 – जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नियोजन भवन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया. इस प्रशिक्षण में अधिकारियों व कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.
समापन अवसर पर निवासी उपजिल्हाधिकारी संतोष काकड़े, मनपा उपायुक्त योगेश पिठे, सहआयुक्त विकास खंडारे, जिला सूचना अधिकारी मनिषकुमार, अधीक्षक निलेश खटके, जनगणना संचालनालय के सहायक प्रबंधक प्रवीण भगत, जिला समन्वयक ऋषिकेश पाथरे, मास्टर ट्रेनर तहसीलदार मयूर कळसे एवं अक्षय मंडवे उपस्थित रहे. इस अवसर पर संतोष काकड़े ने कहा कि जनगणना देश की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रशिक्षण में सीखी गई बातों के अनुसार आंकड़ों का सही व सटीक संकलन किया जाना जरूरी है.
कार्यक्रम में परिविक्षाधीन उपजिल्हाधिकारी सोनल सूर्यवंशी, मनोज शहाले तथा तकनीकी सहायक चेतना चव्हाण ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनगणना कक्ष की राधिका देशमुख का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भावना जिचकार ने किया.





