कंडक्टर ने यात्री को दे मारी टिकट मशीन

परभणी/ दि. 17 – मालेगांव – गंगाखेड बस में यात्री टिकट निकालने की बात पर प्रवासी और कंडक्टर में झगडा हो गया. बात बढ गई. कंडक्टर ने यात्री के सिर पर टिकट मशीन दे मारी. घटना में दो लोग लहूलुहान होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि पूरा वाकया का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिससे शासन प्रशासन के पास घटना पहुंची है.
पुलिस ने कंडक्टर किरण वाघमारे की शिकायत पर चार आरोपी बालाजी चव्हाण, विशाल चव्हाण, परमेश्वर चव्हाण, दीपक म्हस्के के विरूध्द अपराध दर्ज किया है. खूनाखून हुए यात्री द्बारा भी कंडक्टर के विरूध्द शिकायत देने की संभावना बताई जा रही है.





