मेलघाट में कांग्रेस ने मनाई पारंपरिक होली

सांसद वानखडे, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने आदिवासियों के संग मनाया रंगोत्सव

अमरावती /दि.4 – ‘होली के रंग, मेलघाट के संग’ की संकल्पना के तहत ुुजिले के सांसद बलवंत वानखडे तथा कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री यशोमती ठाकूर ने इस बार मेलघाट क्षेत्र में आदिवासी समाजबंधुओं के साथ पारंपरिक ढंग से होली उत्सव मनाया. प्राकृतिक वातावरण और आदिवासी संस्कृति की झलक के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी नेताओं व पदाधिकारियों ने मेलघाट के विभिन्न गांवों को भेंट देते हुए वहां रहनेवाले आदिवासियों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक ढंग से रंगोत्सव का त्यौहार मनाया.
सांसद बलवंत वानखडे तथा पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर का मेलघाट पहुंचने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इस समय आदिवासी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष रंग प्रदान किया. ढोल-ताशों की गूंज के बीच दोनों नेताओं ने भी आदिवासी भाइयों-बहनों के साथ नृत्य कर होली के उत्सव में भागीदारी निभाई.
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व सभापति दयाराम काले, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल येवले, तहसील अध्यक्ष सहदेव बेलकर, कृषि उपज मंडी समिति के सभापति रोहित पटेल, युवक कांग्रेस कार्याध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, राजेश सेमलकर, पंजाबराव नाईक, भास्करराव हरमकर, जहीर भाई, विधानसभा अध्यक्ष पीयूष मालवीय, विक्की राठोड, विलास बोरेकर, पूनाजी मोरे, सानू बाबा, मनोज पटेल, किशोर झारखंडे, रामलाल काले, सरपंच ललिता बेठेकर, कमलेश राठोड, अंकुश जूनघरे, श्रीनित राउत, लोकेश पडोले, मयूर देशमुख सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर सांसद बलवंत वानखडे ने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की सराहना की. विधायक यशोमती ठाकूर ने कहा कि आदिवासी समाज के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है और क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी. मेलघाट में मनाई गई यह होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच आत्मीय संबंधों का प्रतीक भी बनी.

Back to top button