कोंडेश्वर में संत गजानन महाराज मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा

अमरावती /दि.11 – तीर्थक्षेत्र श्री भद्रा मारुती कोंडेश्वर मंदिर संस्थान में श्री गजानन महाराज गुरु मंदिर में श्री गजानन महाराज मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह व प्रकट दिन उत्सव का आयोजन किया गया था. 1 फरवरी को सुबह 7.30 बजे ‘श्री’ की प्राणप्रतिष्ठा की गई.
2 फरवरी से 8 फरवरी के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम तथा हर दिन सुबह ‘श्री’ का अभिषेक, आरती और सामूदायिक पारायण, श्री गजानन विजय ग्रंथ पारायण तथा सोमवार 2 फरवरी को सुशीला उंबरकर का पहला पुष्प मुखोद्गत वाचन, मंगलवार 3 फरवरी को किरण कर्‍हे का, 4 फरवरी को कुमदिनी मेटकर का तीसरा पुष्प व्यासपीठ वाचन, गुरुवार 5 फरवरी को विद्या उदापुरे का पुष्प व्यासपीठ वाचन, शुक्रवार 6 फरवरी को सरोजिनी तरुडकर का 5 वां पुष्प व्यासपीठ वाचन, शनिवार 7 फरवरी को अर्पण सवई का 6 वां पुष्प व्यासपीठ वाचन हुआ. रविवार 8 फरवरी को सुभदा मेटकर का 7 वां मुखोद्गत वाचन और बाद में श्री गजानन महाराज प्रकट दिन उत्सव निमित्त दोपहर 4 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया गया.

Back to top button