निर्माण कामगार की कुएं में गिरने से मौत

नांदगांव खंडेश्वर/ दि. 5 – कुएं में तैरने के लिए उतरे एक निर्माण कामगार की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई. यह घटना स्थानीय बारीपुरा परिसर में 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे के दौरान घटित हुई. मृतक का नाम दत्ता प्रल्हाद मुले (30) है.
जानकारी के मुताबिक दत्ता मुले निर्माण कामगार था. 3 मार्च को दोपहर के समय उसने तैरने के लिए बारीपुरा परिसर के कुएं में छलांग लगाई. लेकिन कुएं में गाद रहने से वह उसमें फंस गया और उसकी मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई. दमकल कर्मियों की सहायता से मृतक का शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button